दोनों वर्गों के दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन राज्य चैम्पियनशिप के लिए होगा
भिलाई/ दुर्ग। प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन भिलाई के सहयोग से 25 एवं 26 अप्रैल को जिला स्तरीय अंडर 7 एवं अंडर 11 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन कुरूद भिलाई स्थित मनसा कॉलेज में किया गया है।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि उक्त स्पर्धा में अंडर 7 एवं अंडर 11 के प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा व ई सर्टिफिकेट दिया जायेगा। राज्य चैम्पियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों की फीस संघ द्वारा वहन किया जाएगा । प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर 6 राउंड में खेली जाएगी।
स्पर्धा में प्रवेश शुल्क तीन सौ रुपए एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक निर्धारित है। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं तकनीकी सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.