-ओसवाल पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी एवं ट्रस्ट मंडल में दो नये सदस्य शामिल
दुर्ग। दुर्ग में ओसवाल जैन समाज के सभी सम्प्रदायों की सहभागिता के साथ ओसवाल पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा का आयोजन वर्धमान भवन, गवलीपारा में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा ट्रस्ट मंडल में रिक्त पदों पर नए सदस्यों को शामिल किया गया।
सभा में सर्वसम्मति से ज्ञानचंद कोठारी को ओसवाल पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं संतोष लोढ़ा को मंत्री एवं संजय लोढ़ा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में निर्मल बाफना तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कचरमल बाफना को नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार निर्मल बोथरा को वरिष्ठ सह मंत्री एवं ताजी छाजेड़ को कनिष्ठ सह मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। महावीर कॉलोनी स्थित महावीर भवन का प्रभार निर्भय देशलहरा को तथा ओसवाल भवन के बर्तन विभाग का प्रभार तुलेश बुरड़ को सौंपा गया।
ट्रस्ट मंडल में रिक्त हुए पदों पर किशोर कोठारी एवं ज्ञानमल ढलढिया को नए ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया। वर्तमान में प्रकाश देशलहरा प्रमुख ट्रस्टी के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ जेठमल दुग्गड़, पारसमल कोठारी, ताराचंद काकरिया, राजेंद्र मारोठी, सुरेश लूनिया एवं गणपत रतन बोहरा ट्रस्ट मंडल में शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक जैन संप्रदाय से सात-सात नए कार्यकारिणी सदस्यों को भी शामिल किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जो मार्च 2029 तक प्रभावी रहेगा।
कार्यकारिणी में कांतिलाल जी बोथरा, किशोर जी कोचर, देवीचंद दुग्गड, दीपक जी चोपड़ा, वैभव जी चौरडिया, राजेश जी कोचर, धनराज जी बोहरा, सुधीर जी बाघमार, हर्ष जी पारख, सुशील जी रुणवाल, गौतम जी पारख, राकेश जी मेहता, राकेश जी कर्णावट, विक्रम जी पारख, ओमप्रकाश जी सांखला, ज्ञानचंद जी पारख, सोनराज जी बांठिया, उम्मेद जी सांखला, दीपक जी देशलहरा, नवीन जी देशलहरा, पुनम जी श्रीश्रीमाल, अनिल जी बाफना, रिखब जी चोपड़ा, मदन लाल जी कोचर, ताराचंद जी कोचर, अनिल जी डाकलिया, सुभाष जी सुराणा, विजय जी कोठारी, निर्मल जी श्री श्रीमाल, संजय जी बरमेचा को सभी संप्रदायों से शामिल किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि आगामी तीन वर्षों में स्वधर्मी अन्न सहायता योजना, शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में समाज के सदस्यों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही ओसवाल पंचायत के बैनर तले एक भव्य एवं सुव्यवस्थित भवन निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा, जिससे समाज के आयोजनों हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महंगे रिसॉर्ट्स में होने वाले विवाह आयोजनों के स्थान पर समाज का अपना ऐसा भवन हो, जहां पर्याप्त पार्किंग एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों—इस दिशा में भी प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी एवं ट्रस्ट मंडल की बैठक आयोजित कर आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.