-कहा-गणेशोत्सव धर्म, संस्कृति और संस्कारों से युवा पीढ़ी को जोड़ने का माध्यम

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गणेशोत्सव के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सुंदर माध्यम भी है। यह पर्व हमारी सनातन परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही समाज को भक्ति, उत्साह और एकजुटता के सूत्र में बांधता है।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में विधायक चंद्राकर सर्वप्रथम रुआबांधा सेक्टर स्थित गणेश मैदान गार्डन पहुंचे, जहां गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने न्यू खुर्सीपार भिलाई में नव युवा मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणेश पंडाल, पावर हाउस भिलाई नेताजी सुभाष मार्केट स्थित गणेश पंडाल, सेक्टर-2 भिलाई के गणेश पंडाल तथा मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर दुर्ग में स्थापित भव्य गणेश पंडाल में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
पद्मनाभपुर में विधायक ने रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना की तथा रामेश्वरम के 22 पवित्र तीर्थ कुंडों की थीम पर तैयार किए गए भव्य पंडाल का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
रुआबांधा में निलेश अग्रवाल, सुनील साहू, विपुल वर्मा, विश्वरूप वर्मा, प्रकाश पटेल, विश्वमूर्ति तिवारी, प्रकाश ध्रुव, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रुखमणी साहू, सचिन गोस्वामी, पार्षद शिला नारखडे, तेजेश्वी सोनवानी, अरविन्द नारखडे, सुधीप साहू, पदमा वर्मा, अभिलाषा मिश्रा, मनीषा चंद्राकर, अर्चना भारतद्वाज, संदीप एवं सुजाता होता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
न्यू खुर्सीपार में नव युवा मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संरक्षक सीरीश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवीन शर्मा, गिरीश माहेश्वरी, दीपक बंसल, विकास केसरवानी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। वहीं सेक्टर-2 में अध्यक्ष एवं पार्षद जे. श्रीनिवास, उपाध्यक्ष गुरुमूर्ति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पावर हाउस एवं पद्मनाभपुर में भी गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.