दुर्ग-भिलाई

सुशासन सप्ताह अंतर्गत विकासखंडों में किसान सम्मेलन का आयोजन

56321122024111012img-20241221-wa0238.jpg

- मुख्यमंत्री के पाती पाकर किसान हुए गदगद
- किसानों को कृषि के उन्नत तकनीक से अवगत कराया गया
- किसान मेला में विधायक चन्द्राकर भी सम्मलित हुए
- जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान की नारा को बुलंद कर उन्नतशील किसानों का किया सम्मान
दुर्ग
।  राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर जिले के विकासखण्डों में आज किसान मेला का आयोजन किया गया। विकासखण्ड मुख्यालय धमधा एवं पाटन के साथ ही दुर्ग विकासखण्ड के ग्राम कातरों में किसान मेला आयोजित की गई। यहां पर क्षेत्रीय विधायक ललित चन्द्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति/ योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहंुचाने के उद्देश्य से आयोजित किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के लाभान्वित किसानों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। इस दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं से जुड़ कर कृषि के उन्नत तकनीक अपनाने किसानों को प्रोत्साहित किये। साथ ही लाभान्वित होने जागरूक किये।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने जय जवान जय किसान की नारा के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा इसमें जोड़े गये जय अनुसंधान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। अन्नदाता किसानों के सम्मान के लिए आज यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। राज्य और केंद्र की सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। किसानों के लिए समर्पित प्रदेश सरकार देश में सबसे अधिक दाम पर उनके उपज खरीद रही है। आज किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जैविक खेती से उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है। यहां कि जमीन फल फूल की खेती के लिए भी अनुकूल है। प्रदेश सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में ड्रोन खेती के लिए वरदान साबित होगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। समर्थन मूल्य और आदान सहायता मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 3100 प्रदान करने जा रही है। विगत वर्ष सरकार ने 145 लाख मेट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी की थी। इस साल खरीफ फसल के बेहतर उत्पादन के कारण 160 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है। विधयाक श्री चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के किसानों के नाम पाती को पड़ कर सुनाया। 

मुख्य अतिथि विधायक श्री चन्द्राकर ने सम्मेलन में उन्नतशील कृषकों को शॉल, श्रीफल भेंट व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने करकमलों से कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं सीसीबी के हितग्राही किसानों को मृदा कार्ड, आईस बाक्स, जॉल एवं ऋण स्वीकृति पत्रक प्रदान किया। उन्नतशील कृषक गंगदेव, कमलनारायण, सजल चन्द्राकर, मेघराज मांडरिया, खोरबहरा पटेल, मुरारी साहू, राजेन्द्र साहू, लक्ष्मण निषाद और अश्वनी सरपे ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के पाती मिलने पर खुश होकर  विष्णु सरकार को धन्यवाद दिए।
इस अवसर पर एसडीएम एच.सी. मिरी, उपसंचालक कृषि श्री संदीप भोई, उप संचालक मत्स्य सुश्री सीमा चंद्रवंशी, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीसीबी के हृदेश शर्मा तथा जनपद एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.