शिक्षा

गूगल बॉय रुद्र शर्मा ने शिक्षा मंत्री की पहल का किया स्वागत, बच्चों को मंत्र व राष्ट्रगीत सिखाने की अनूठी मुहिम

730150420261028441001128758.jpg

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में शुरू की गई नई पहल को लेकर एक नन्हे बालक ने अपनी खास प्रतिक्रिया देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। 6 वर्षीय “गूगल बॉय” रुद्र शर्मा ने राज्य के शिक्षा मंत्री की पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया है।
रुद्र ने कहा कि यह पहल न केवल ज्ञानवर्धक है, बल्कि बच्चों के संस्कार और आत्मविश्वास को भी मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, राजकीय गीत के साथ-साथ विभिन्न मंत्रों का ज्ञान होना चाहिए।
 बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए वीडियो संदेश ...
रुद्र शर्मा ने अन्य बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दीप मंत्र, भोजन मंत्र, गुरु वंदना, सरस्वती वंदना और शांति पाठ जैसे मंत्रों का स्वयं उच्चारण करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया है और उन्हें बच्चों तक भेज रहे हैं।
उनका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बच्चे इन मंत्रों को सीखें और अपनी संस्कृति से जुड़ें।
3 साल की उम्र से कर रहे मंत्रों का उच्चारण ...
रुद्र ने बताया कि वे मात्र 3 वर्ष की आयु से ही विभिन्न मंत्रों का नियमित जाप कर रहे हैं।
इनमें राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, राजकीय गीत, भोर मंत्र, भोजन मंत्र, शांति पाठ, दीप मंत्र, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र शामिल हैं।
वे न केवल स्वयं इनका अभ्यास करते हैं, बल्कि अन्य बच्चों को भी सिखाने का प्रयास करते हैं।
 शिक्षा मंत्री को दिया धन्यवाद ..
रुद्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे “संस्कार और शिक्षा का सुंदर संगम” बताया।
कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और संस्कारों से पहचान बना रहे रुद्र शर्मा की यह पहल अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही है। शिक्षा और संस्कृति के इस समन्वय से प्रदेश में सकारात्मक वातावरण बनने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.