दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की सफाई में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सराहनीय पहल की है। निगम की पॉन्ड क्लीनर मशीन ने मात्र 48 घंटे के भीतर गौठान के समीप स्थित तालाब की सफाई कर उल्लेखनीय कार्य किया है।
यह कार्य महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
पॉन्ड क्लीनर मशीन की विशेषता यह है कि जो कार्य मैन्युअल रूप से करना अत्यंत कठिन और समयसाध्य होता है, उसे यह मशीन बेहद कम समय में आसानी से पूरा कर देती है। सामान्यतः 10 दिनों में होने वाला कार्य यह मशीन मात्र 2 दिनों में पूर्णकरने की क्षमता रखती है।
गौठान तालाब की सफाई के पश्चात मशीन को तत्काल ढोंगिया तालाब, वार्ड क्रमांक 56 बघेरा में स्थानांतरित कर सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। निगम द्वारा आगामी दिनों में शहर के सभी प्रमुख तालाबों की सफाई इसी मशीन के माध्यम से किए जाने की योजना है।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। पॉन्ड क्लीनर मशीन के माध्यम से तालाबों की सफाई तेज और प्रभावी ढंग से हो रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम का लक्ष्य शहर के सभी तालाबों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है। मशीन के उपयोग से कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हुआ है। आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.