ब्रेकिंग

दादी राणी सती जी के मंगलपाठ में झूम उठीं महिलाएं, आज होगा विवाहित जोड़ों का संगीतमय सुंदरकांड पाठ

713240320260957461001029085.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में आयोजित 16वें वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व के पांचवें दिवस सोमवार को दादी राणी सती जी के मंगलपाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं चुनरी वाली साड़ी पहनकर मंदिर पहुंचीं और भक्ति भजनों पर झूम उठीं।
कार्यक्रम में ‘दादी आई है’, ‘मेरी मैया मेरे घर आई रे’, ‘दे दे थोड़ा प्यार दादी’ जैसे भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु महिलाएं देर तक भावविभोर होकर नृत्य करती रहीं। आयोजन दादी परिवार सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर महिला समिति द्वारा किया गया।
महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक तरुण सोनी (रायपुर) ने अपनी अमृतवाणी से श्रद्धालुओं को कथामृत का रसपान कराया। मंगलपाठ के दौरान दादी जी के जन्म प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने चॉकलेट, खिलौने, मिठाई और लड्डू वितरित किए, वहीं शिक्षा संस्कार के रूप में बच्चों को कॉपी-पेन भी बांटे गए।
कार्यक्रम में दादी जी के विवाह प्रसंग की रस्मों का मंचन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने मेहंदी व हल्दी की रस्म निभाई। जन्मोत्सव, बधाई उत्सव, विवाह उत्सव, मुकलावा उत्सव एवं महाप्रसादी कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर परिसर में सजाई गई झांकियों, विशेषकर बच्चों से जुड़ी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर दुर्ग महापौर अलका बाघमार एवं पायल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महिलाओं ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। महापौर ने भी महिलाओं के साथ भजनों पर नृत्य कर उत्सव की खुशी साझा की।
मंदिर की आकर्षक सजावट कोलकाता के कलाकार आकाश तथा जय दुर्गा लाइट टेंट के राकेश चक्रधारी एवं लक्की अग्रवाल के सहयोग से की गई, जिसने पूरे आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

Image after paragraph


आज होगा संगीतमय सुंदरकांड पाठ ..
मंदिर समिति के कुलेश्वर साहू ने बताया कि मंगलवार को महोत्सव के छठवें दिन विवाहित जोड़ों के लिए संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर व जिले के विवाहित जोड़े एक साथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में भिलाई के आचार्य कान्हा महाराज द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। यह आयोजन शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए पुरुषों को सफेद वस्त्र और महिलाओं को लाल या पीली साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
मंगलपाठ के आयोजन में मीना अग्रवाल, शांता भूतड़ा, मानसी गुलाटी, ममता टावरी, मनीषा राठी, सरिता शर्मा, अनिता अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.