
भिलाई। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 उतई की छात्राओं ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को राखी बांधी।प्राचार्य चंद्र किरण साहू के संरक्षण एवं व्याख्याता किरण शर्मा के मार्गदर्शन में रीजनल ट्रेनिंग सेंटर के जवानों को लगभग 30 छात्राओं ने राखी बांध कर खुशियां मनाई। कमांडेंट एम. नौरेम सीएचए ने इस अवसर पर कहा कि यह भाई बहन के प्यार और स्नेह का त्योहार है। हम जवानों के लिए हर पल खतरों से भरा रहता है ऐसी परिस्थिति में बहनों का यह प्यार प्रेम भाव एवं आशीर्वाद ही जीवन की रक्षा करता और हौसला बढ़ाता है। किरण शर्मा ने रक्षा बंधन के पावन पर्व के महत्व पर अपे विचार रखे। इस अवसर पर आरआई मनोज कुमार और गोविंद वासिबाल सहित 100 जवानों की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा। इस पूरे आयोजन में व्याख्याता अंजना, संतोष साहू एवं स्कूली छात्राओं में पल्लवी, एकता भैरवी , मुस्कान, मेघा, स्वाति लक्ष्मी , चेतना , मनीषा, निमिषा, नम्रता एवं अन्य ने अपनी भागीदारी दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.