ब्रेकिंग

हजरत अफजलुद्दीन हैदर का उर्स मनाया गया कब्रिस्तान कैंप-1 में 

76123032026114332whatsappimage2026-03-23at5.11.28pm.jpeg

भिलाई। जामा मस्जिद दुर्ग के इमाम रहे हजरत अफजलुद्दीन हैदर का उर्स मुबारक सोमवार को सुबह कब्रिस्तान हैदरगंज में मनाया गया। उर्स में दुर्ग-भिलाई के अलावा आसपास के क्षेत्रों से हजरत हैदर के चाहने वाले अकीदतमंद बड़ी तादाद में इकट्ठा हुए। यहां सुबह 7 बजे से कुरआन ख्वानी के साथ आयोजन शुरू हुआ। उर्स में फातिहा ख्वानी हुई और हजरत हैदर की हालाते-जिंदगी पर आलिमे दीन ने रोशनी डाली। यहां हजरत हैदर के बेटे और जामा मस्जिद सेक्टर-6 के साबिक इमाम मरहूम हाफिज अजमलुद्दीन हैदर को भी लोगों ने याद किया। 
उर्स बड़ी कामयाबी के साथ सुबह 11.30 बजे तक चला। उर्स में तमाम मरहूमिन के इसाले सवाब के लिए 730 खत्म ए क़ुरआन शरीफ़, करोड़ो की तादात में दरूद, कलमा शरीफ़ और हजारों की तादात में मुख्तलिफ सिपारे बख्शे गए। उर्स का आगाज़ परचम कुशाई व तिलावते क़ुरआन से हुआ। तिलावत हज़रत हैदर के नवासे सैय्यद अहद अली ने की। 
इस दौरान मौलाना ताज़ीम अहमद मस्जिद शेर ऐ खुदा और मौलाना रिज़वान अशरफी केलाबाड़ी दुर्ग ने हज़रत अफजलुद्दीन हैदर की हालात ऐ ज़िन्दगी पर रोशनी डाली। वहीं महफिल में नात ओ मनकबत पेश किए गए। जलसे की निज़ामत मौलाना गुलाम मोहियुद्दीन ने की। दुर्ग-भिलाई की तमाम मस्जिदों-मदरसों के इमाम व उस्ताद इस इजलास में शरीक हुए। इनमें मुफ़्ती जलालुद्दीन,मुफ़्ती ज़ामी क़मर अशरफी, कारी शराफ़त राजा,मौलाना अरशद रजा चरोदा, मुफ़्ती सलीम जामा मस्जिद दुर्ग, मौलाना मंसूर रज़ा तकिया पारा दुर्ग,  इक़बाल अंजुम अशरफी इमाम जामा मस्जिद सेक्टर-6, कब्रिस्तान कमेटी के मुर्तुज़ा हुसैन, मिर्जा आसिम बेग सदर जामा मस्जिद सेक्टर 6, राजू सदर नूरी मस्जिद फरीद नगर,  इरफान खान सदर कैम्प 1 मस्जिद, शमीम , शब्बू, करबला कमेटी के गुलाम सैलानी, अतहर खान, सैय्यद राशिद आली, आलम सहित  दुर्ग, राजनांदगांव चरोदा व अन्य जगहों से हज़रत के चाहने वाले बड़ी तादाद में चादर-शीरनी लेकर शामिल हुए। हज़रत के परिवार की ओर से मोहम्मद अरशदउद्दीन हैदर और मोहम्मद असदउद्दीन ने आने वाले तमाम ज़ायरीन का शुक्रिया अदा किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.