
अंजोरा। शासकीय हाई स्कूल अंजोरा में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदेशित उल्लास(जन जन साक्षर)
बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन राष्ट्रीव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन हुआ। परीक्षा महाअभियान में शामिल होने वाले ग्रामीणो का क्षेत्र की जनपद सदस्य संगीता साहू ने तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। और उन्होंने कहा कि जब समाज मिलकर आगे बढ़ता है तभी हर व्यक्ति ज्ञान की रोशनी से जगमगाता है। सहयोग से हीं शिक्षा का दीप जलता है। और यही दीप एक सशक्त समाज का निर्माण करता है। सरकार का मंशा है की 15 वर्ष से अधिक आयु के उन वयस्कों को साक्षर करना जो कभी स्कूल नहीं गए। जिससे निरक्षर लोगों शिक्षा के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी मिलते है जिससे उनके जीवन में आने वाले बहुत सारे कार्यों में उपयोगी होते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
स्कूल की प्राचार्य संगीता साहू, सरपंच संतोष सारथी, उपसरपंच माखन साहू, पंच श्यामू साहू, कपिल साहू, जन्मेजय साहू, प्रभारी प्रचार्य होरी लाल चतुर्वेदी,शिक्षिका उमा राठौर, अभिलाषा साहू, ममता शर्मा, भिनेश्वरी साहू, शारदा साहू, शिक्षक मनोज गुप्ता, आकाश दुबे, शाहिद बड़ी संख्या में लगभग 50 प्रतिभागी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.