ब्रेकिंग

तीन नोटिस बेअसर, सीलिंग टीम पहुंचते ही पंजाब बार संचालक ने चुकाया पूरा बकाया

17720032026115212whatsappimage2026-03-20at5.19.13pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर नगर निगम की लाइसेंस शाखा एवं राजस्व विभाग की टीम न्यू बस स्टैंड स्थित पंजाब बार को सीलबंद करने पहुंची। निगम की इस सख्त कार्रवाई के मद्देनज़र बार संचालक में हड़कंप मच गया और सीलबंदी की कार्रवाई से बचने के लिए उसने तत्काल पांच वर्षों का लंबित अनुज्ञा शुल्क, कुल 2 लाख 25 हजार रुपये, मौके पर ही जमा कर दिया।
उल्लेखनीय है कि पंजाब बार द्वारा पिछले पांच वर्षों से अनुज्ञा शुल्क जमा नहीं किया गया था। नगर निगम द्वारा इस संबंध में तीन बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही शुल्क जमा करने की पहल की गई। लगातार अनदेखी के चलते निगम प्रशासन को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। आज जब निगम की टीम सीलबंदी की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तब कार्रवाई के भय से संचालक ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी। 
इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया कि नगर निगम अब बकायादारों के खिलाफ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम की आय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी बकायादारों को समय पर अपने कर एवं अनुज्ञा शुल्क जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक चंदन मनहरे, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, पवन नायक, तिलक नवरंग, आशीष तिवारी, मुकेश पटेल सहित निगम का अमला उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.