होम / दुर्ग-भिलाई / आईआईटी भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण: जामगांव (आर) के दो विद्यार्थियों का चयन
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला दुर्ग के तीनों विकासखंड—दुर्ग, धमधा तथा पाटन—के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए आईआईटी भिलाई का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी संस्थानों के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें विज्ञान और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल जामगांव (आर) के दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें अंग्रेजी माध्यम के डोमेश ठाकुर (पिता पुरुषोत्तम ठाकुर), कक्षा 11वीं तथा हिंदी माध्यम की कुमारी भुनेश्वरी साहू (पिता हेमंत कुमार साहू), कक्षा 11वीं शामिल हैं।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आईआईटी भिलाई के विभिन्न शिक्षाविदों को सुनने और उनसे संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही विद्यार्थियों ने संस्थान की ओआरएल लैब, टेक लैब सहित अन्य आधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर वहां चल रहे तकनीकी कार्यों को नजदीक से देखा।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विकासखंड समन्वयक की भूमिका में शाला की श्रीमती विनीता सुधीर का विशेष योगदान रहा। वहीं शाला की प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ने विद्यार्थियों को आईआईटी भ्रमण के लिए प्रोत्साहित किया तथा पालकों से भी संवाद किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.