दुर्ग-भिलाई

कलेक्टर श्री सिंह ने रविवार को दुर्ग-भिलाई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चौड़ीकरण हेतु स्वीकृत सड़को का मौके पर किया निरीक्षण

83516032026122455whatsappimage2026-03-16at5.34.45pm.jpeg

-जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण शीघ्र होगा प्रारंभ
-महाराजा चौक और पोटिया चौक से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
-महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क हेतु भू-अर्जन के दिए निर्देश
-महाराजा चौक और पोटिया चौक में फ्लाई ओव्हर ब्रिज
-भिलाई में केनाल सड़क निर्माण भी शीघ्र होगा प्रारंभ
-कलेक्टर श्री सिंह ने केनाल एरिया का पैदल भ्रमण कर किया मौका निरीक्षण
-उतई बायपास सड़क निर्माण भी शीघ्र होगा पूर्ण

Image after paragraph

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रविवार 15 मार्च को लोक निर्माण विभाग सड़क/सेतु/विद्युत यांत्रिकी, नगर पालिक निगम, राजस्व और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्ग-भिलाई नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चौड़ीकरण हेतु स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु मौका मुआयना किया। उन्होंने जेल तिराहा से मिनीमाता फोरलेन सड़क अंतर्गत महाराजा चौक और पोटिया चौक का अवलोकन किया। यहां पर मार्किंग कर अतिक्रमण हटाने का कार्य और स्ट्रीट लाईट शिफ्टिंग कार्य अभी से प्रारंभ करने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने के पूर्व स्ट्रीट लाइट शिफ्टिंग हेतु नगर निगम को डिमांड नोट प्रस्तुत करने कहा। इसी प्रकार महाराजा चौक से बोरसी चौक तक सड़क चौड़ीकरण हेतु भू-अर्जन की कार्यवाही करने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क पर महाराजा चौक और पोटिया चौक पर फ्लाई ओव्हर ब्रिज बनाए जाएंगे। उक्त निर्माण कार्य सेतु निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। पोटिया चौक से मिनीमाता चौक तक भू-अर्जन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने महमरा से नगपुरा जालबांधा रोड का भी अवलोकन किया। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क के अगल-बगल अतिक्रमण हटाने संबंधितों को नोटिस के माध्यम से सूचित करने और निर्धारित तिथि के पूर्व हटाने अधिकारियों को निर्देशत करने कहा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क पर निर्मित होने वाले ब्रिज की चौड़ाई 13 के बजाय 14 मीटर कराने शासन को आवश्यक पत्राचार करने ब्रिज निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। 

Image after paragraph

    कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान ग्राम नगपुरा में महाविद्यालय भवन के लिए चिन्हांकित स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सेवती में सिंह फ्लाई एस ब्रिक्स द्वारा सड़क अतिक्रमण का भी जायजा लिया और राजस्व अधिकारियों को सड़क के मापदण्ड को ध्यान में रखते हुए मार्किंग कर अतिक्रमित जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ भिलाई नगर निगम अंतर्गत अवंती बाई चौक कोहका से खुर्सीपार तक लगभग 5 किमी केनाल सड़क का भी पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि शासन से स्वीकृत उक्त सड़क निर्माण हेतु मार्किंग कर अतिक्रमण हटाया जाए। इससे पूर्व संबंधितों को नोटिस तामिल की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिरहोला से मलपुरी खुर्द तक स्वीकृत सड़क चौड़ीकरण का भी अवलोकन किया। उन्होंने सड़क निर्माण हेतु आवश्यक जमीन के संबंध में सड़क चौड़ाई की टेप से मौके पर माप भी कराई। राजस्व अमले को किसानों द्वारा किये गए फेसिंग एवं अतिक्रमण स्वयं से हटाने हेतु सूचित करने कहा। नहीं हटाने पर विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर फेसिंग तार एवं पोल आदि जब्ती की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों के साथ बाईपास विकल्प के रूप में सिरसागेट से तर्रा-फुण्डा-सेलूद-उतई मार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने उतई में निर्माणाधीन उतई बायपास रोड़ के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक जमीन हेतु बीएसपी से समन्वय कर भू-अर्जन प्रक्रिया के तहत् निर्माण कार्य एजेंसी विभाग को जमीन उपलब्ध कराने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आशीष भट्टाचार्य, सेतु विभाग के कार्य पालन अभियंता सीके पाण्डेय, विद्युत मण्डल ग्रामीण के कार्य पालन अभियंता छगन शर्मा, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, एसडीएम भिलाई हितेश पिस्दा, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.