ब्रेकिंग

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, दंपत्ति गिरफ्तार

934010320261323551000928965.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपत्ति को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया और प्रयास असफल होने पर NTPC Limited में एई (Assistant Engineer) पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर प्रार्थी से किस्तों में 10 लाख रुपये वसूल लिए।
फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर किया भ्रमित
प्रार्थी रविकांत साहू, निवासी बोरीगारका थाना उतई जिला दुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों ने एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा, जिससे प्रार्थी को विश्वास हो गया कि नियुक्ति हो चुकी है। बाद में नियुक्ति प्रक्रिया संदिग्ध प्रतीत होने पर प्रार्थी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 143/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 120(बी) भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान आरोपी प्रिया देशमुख (36 वर्ष), निवासी न्यू आदर्श नगर, थाना पदमनाभपुर को 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। वहीं सह-आरोपी प्रशांत कुमार देशमुख (49 वर्ष), निवासी न्यू आदर्श नगर दुर्ग को 01 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जप्त सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र की ई-मेल प्रिंट कॉपी, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जप्त किए हैं।
जांच में साइबर सेल की अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना पदमनाभपुर की टीम एवं साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित विवेचना करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय अथवा अर्धशासकीय संस्था में नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग करने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.