दुर्ग। दुर्ग–रायपुर के बीच स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इस प्रस्ताव के तहत खुर्शीपार गेट (रोलिंग मिल) से भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र के समीप से सिरसा गेट अंडर ब्रिज होते हुए मोतीपुर से रायपुर तक संभावित मार्ग चिन्हित किया गया है।
संयुक्त निरीक्षण में परखा गया मार्ग
प्रस्तावित मार्ग का 01 मार्च 2026 को संयुक्त स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कलेक्टर दुर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक दुर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), आयुक्त नगर निगम भिलाई, एसडीएम भिलाई-3, भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता तथा यातायात पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
संयुक्त टीम द्वारा मार्ग की वर्तमान स्थिति, सड़क की चौड़ाई, प्रमुख जंक्शन, सुरक्षा संकेतकों की उपलब्धता तथा संभावित यातायात क्षमता का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने यातायात विभाजन की व्यवहारिकता एवं सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
जाम और दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद
प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर प्रस्ताव को विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सक्षम प्राधिकारी को स्वीकृति हेतु भेजे जाने की संभावना है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर दुर्ग–रायपुर मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सकेगा। इससे जाम की स्थिति में राहत, दुर्घटनाओं में कमी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
इसके साथ ही प्रतिदिन दुर्ग से रायपुर आवागमन करने वाले हजारों नागरिकों को अधिक सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.