राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिलीप ठाकुर को ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न’ से सम्मानित

51516022026110912whatsappimage2026-02-16at4.37.05pm.jpeg

दुर्ग। नगर की प्रतिष्ठित ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर तथा सचिव, जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया Vishnu Deo Sai द्वारा ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्षों से किए जा रहे सतत सेवा, चिकित्सा एवं रचनात्मक सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
दिलीप ठाकुर द्वारा आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित विज्ञान विकास केंद्र तथा एससी/एसटी कन्या छात्रावास परिसर, दुर्ग की छात्राओं के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही सेंट्रल जेल के चिह्नित बंदियों को चिकित्सा सेवाएं, पुलगांव नाका स्थित समाज कल्याण विभाग के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, मार्गदर्शन एवं दवाइयों का वितरण भी निरंतर किया गया।
आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रामीण अंचलों में विशाल मेडिकल कैंप आयोजित कर चिह्नित नेत्र रोगियों को चश्मे उपलब्ध कराए गए। साथ ही सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के अंतर्गत अनेक दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। गर्मी के मौसम में प्याऊ सेवा के माध्यम से वर्षों से उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है।
कोरोना महामारी के संक्रामक काल में जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाइज़र एवं राशन उपलब्ध कराने में उनके प्रशंसनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा मूल्यवान सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राज्य स्तरीय ‘गुरु रत्न’ एवं ‘छत्तीसगढ़ सेवा रत्न’ सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है।
इस सम्मान पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, सत्यम शिवम् सुंदरम समिति, जिला चिकित्सालय जीवन दीप समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा (1282), केंद्रीय गोंडवाना समाज, छ.ग. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ दुर्ग संभाग सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.