दुर्ग-भिलाई

CSVTU में पीएचडी शोधार्थियों से फीस के नाम पर धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

927090220261328291000832896.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई में पीएचडी शोधार्थियों से निर्धारित शुल्क के नाम पर की गई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर की गई जांच में कुल 9 लाख 44 हजार 500 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल दाखिल कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, CSVTU प्रशासन द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि विश्वविद्यालय की पीएचडी शाखा में कार्यरत कनिष्ठ सलाहकार सुनील कुमार प्रसाद ने शोधार्थियों से नकद राशि लेकर फर्जी शुल्क रसीदें जारी कीं और रकम का गबन किया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 062/2026 धारा 316(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसका मेमोरण्डम कथन लिया गया तथा फर्जी शुल्क रसीदें व संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए। दिनांक 09 फरवरी 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
घटना स्थल:
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर, भिलाई (थाना नेवई)
आरोपी:
सुनील कुमार प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री:
फर्जी शुल्क रसीदें एवं संबंधित दस्तावेज
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना नेवई के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक करन सोनकर एवं आरक्षक क्रमांक 1603 रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.