होम / दुर्ग-भिलाई / ‘परीक्षा पर चर्चा’ में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग की दो छात्राओं को मिला ऐतिहासिक अवसर
दुर्ग-भिलाई
-प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन को सम्मानपूर्वक सहजता से किया स्वीकार
.jpeg)
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के द्वितीय एपिसोड में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग की दो छात्राओं ख्याति साहू एवं अदिति उपाध्याय को सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि दुर्ग शहर के साथ-साथ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग एवं संपूर्ण रायपुर संभाग के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती बिंदु शिवराजन की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। साथ ही विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती पुष्पा बड़ा द्वारा भी छात्राओं को निरंतर प्रोत्साहन प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग के विद्यार्थियों को शामिल कराने में विद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य श्री उमाशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही इन छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग की उपायुक्त श्रीमती पीवीएस उषा एवं सहायक आयुक्त विवेक चौहान से निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त होता रहा, जिससे वे इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम तक पहुँच सकीं।
कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अजय आर्य ने बताया कि विद्यालय की दो छात्राओं को प्रधानमंत्री से प्रत्यक्ष मिलने का अवसर प्राप्त हुआ, जो अपने आप में अत्यंत प्रेरणादायी अनुभव रहा। प्रधानमंत्री ने जिस सहजता से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों को स्वीकार किया और अपने हाथों से बच्चों को खिलाया, वह उनके महान व्यक्तित्व, आत्मीयता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री का छात्रों से सीधा संवाद, उनकी सरलता, परीक्षा को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण और जीवन मूल्यों से जुड़ी प्रेरणादायक बातें न केवल छात्रों के लिए, बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए भी सीख का सशक्त माध्यम बनीं।
प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्रीमती बिंदु शिवराजन ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की दिशा देता है। एस. के. चतुर्वेदी ने इसे छात्रों के मानसिक विकास और सकारात्मक सोच को सुदृढ़ करने वाला मंच बताया, वहीं विकास यादव ने प्रधानमंत्री के सरल व्यक्तित्व और संवाद शैली को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरक कहा। विद्यालय के मुख्य अध्यापक कमल सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम परीक्षा को उत्सव के रूप में देखने की सोच विकसित करता है, जबकि उप-प्राचार्य पुष्पा बड़ा के अनुसार ‘परीक्षा पर चर्चा’ विद्यार्थियों में आत्मबल, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.