ब्रेकिंग

ग्राम चंद्रखुरी में ठेठवार यादव समाज का पारिवारिक मिलन एवं वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

25310022026112007whatsappimage2026-02-10at4.46.05pm.jpeg

-कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए शामिल

Image after paragraph

दुर्ग। ग्राम चंद्रखुरी में ठेठवार यादव समाज (दुर्ग राज, छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह एवं एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में समाज के स्वजातीय बंधुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें प्रदेश की खुशहाली और समाज की उन्नति की कामना की गई।
समारोह के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, वहीं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गजेन्द्र यादव ने समाज गंगा को प्रणाम करते हुए समाज की एकजुटता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारिवारिक मिलन समारोह आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं और युवा पीढ़ी को समाज की जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देने का आह्वान किया ताकि वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में ठेठवार यादव समाज को क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण, संगठित एवं प्रगतिशील समाज बताया। उन्होंने कहा कि यादव समाज का इतिहास त्याग, परिश्रम और सेवा से भरा रहा है। आज यह समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए शिक्षा, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने समाज के विकास से जुड़े कार्यों, विशेषकर सामाजिक भवन एवं अन्य अधोसंरचना विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रांत अध्यक्ष  गुलेन्द्र यादव ने समाज की दिशा और दशा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं दुर्ग राज अध्यक्ष राजकुमार यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आयोजन की रूपरेखा रखी और सभी अतिथियों व समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ओमेश्वर यादव (अध्यक्ष, सरपंच संघ), रिवेन्द्र यादव (पूर्व अध्यक्ष, सरपंच संघ), रमन यादव (पूर्व राज अध्यक्ष, धमधा), नरेन्द्र यादव (अध्यक्ष, नगर इकाई भिलाई), रामसिंह यादव (धमधा), रोमशंकर यादव (दुर्ग राज), अजीत वैध (पार्षद, दुर्ग) एवं नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा साथी एवं समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में स्नेह भोज के साथ किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.