खेल

खेल महोत्सव व आदर्श विवाह के साथ तीन दिवसीयअधिवेशन का भव्य आगाज

12406022026143532whatsappimage2026-02-06at8.00.00pm.jpeg

अंडा। ग्राम देवरी (ख) में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का 56वां प्रांतीय अधिवेशन शुक्रवार को भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस अधिवेशन का आगाज खेल महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह के साथ किया गया। प्रथम दिन समाज के बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
अधिवेशन की शुरुआत समाज के महापुरुषों एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा-अर्चना तथा कुर्मी गान के साथ हुई। इसके पश्चात युवा समिति द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत दिल्लीवार प्रो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में समाज के सभी 8 सर्किलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बाद फूंडा सर्किल ने प्रथम एवं सुन्दरा सर्किल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, उपाध्यक्ष बंटी हरमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओंकारेश्वर हरमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख, मिलाप देशमुख, सुरेंद्र देशमुख, रूपेश देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष हेमंत देशमुख, सचिव महेंद्र दिल्लीवार सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Image after paragraph

7 फरवरी को ये रहेंगे मुख्य अतिथि ...
अधिवेशन के द्वितीय दिवस 7 फरवरी को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनमें ओपी चौधरी, राजस्व एवं वित्त मंत्री, टंकराम वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री, भोजराज नाग, सांसद, कांकेर लोकसभा, विजय बघेल, सांसद, दुर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके आगमन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
16 लोगों ने किया रक्तदान..
अधिवेशन के दौरान युवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 16 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में केशव बंटी हरमुख, भानू पिपरिया, शेषनारायण, उत्तम यादव, संदीप देशमुख, राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विवेक गौतम, आशीष दिल्लीवार, मुरली मनोहर, कुणाल देशमुख, द्वारिका वर्मा, धनेश्वर देशमुख आदि शामिल रहे। रक्त संग्रह हेतु आशीर्वाद ब्लड बैंक भिलाई का स्टाफ मौजूद रहा।
तेलमाटी-चुलमाटी के साथ मंत्रोच्चार, चार जोड़े बंधे परिणय सूत्र में.
अधिवेशन के प्रथम दिन आयोजित आदर्श विवाह समारोह में तेलमाटी, चुलमाटी एवं मायन की पारंपरिक रस्में बड़े उत्साह और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुईं। इस दौरान चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
नंदनी (थनौद) – दिलेश्वर (भटगांव) सुरुचि (तिरगा) – ऋतुराज (डंडेसरा) हेमलता (सकरौद) – टिकेश्वर (भेड़सर) पूजा (रिसाली) – भूपेंद्र (भानपुरी) केंद्रीय महिला समिति की अध्यक्ष प्रीती देशमुख, सचिव पुष्पा पिपरिया, जंजगीरी सर्किल महिला समिति सहित विभिन्न सर्किलों की महिला पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे आयोजन में सक्रिय रहीं और पारंपरिक नृत्य व रस्मों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.