दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 43 आदर्श नगर के लोगों को गड्ढे वाली सड़क से निजात मिल जाएगी। आर्दश नगर गार्डन से लेकर चौक तक लागत 29 लाख से डामरीकरण कार्य शुरू किया गया है। जिसका मंगलवार को महापौर अलका बाघमार ने भूमिपूजन किया। आर्दश नगर क्षेत्र के पार्षद दीपक साहू और रहवासियों ने लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे थे। डामरीकरण शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की और महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया।
महापौर ने आदर्श नगर कालोनी वासियों से चर्चा के दौरान समस्या बताई। महापौर ने आश्वस्त किया कि नगर के समग्र विकास के लिए निगम प्रतिबद्ध है तथा सभी वाडों में चरणबद्ध रूप से आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने ठेकेदार को कहा कि डामरीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,निलेश अग्रवाल, पार्षद दीपक साहू,संजय डहरवाल,उप अभिंयता उमयंती ठाकुर,आदि मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.