भिलाई। अंचल के शिल्पकार हाजी एमएच सिद्दीकी ने अपनी किताब ‘तामीर-ए- मस्जिद-मदरसा व मजारात’ की प्रति पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी को भेंट की। इस दौरान कुरैशी ने हाजी सिद्दीकी की पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह किताब मस्जिद-मदरसा व मजारात के निर्माण के दौरान ध्यान रखने जाने वाले सभी पहलुओं को लेकर आने वाली पीढ़ी का भी मार्गदर्शन करती रहेगी। इस दौरान शिल्पकार हाजी सिद्दीकी ने बताया कि ऐसे धार्मिक निर्माण कहीं भी बेजा कब्जा कर नहीं बनाए जा सकते। पूर्व राज्यमंत्री कुरैशी ने कहा कि लोग अगर इस किताब को अच्छी तरह पढ़ कर मस्जिद, मदरसा व मज़ारात की तामीर करें तो कहीं भी विवाद नही होगा। पूर्व राज्यमंत्री कुरैशी ने इस दौरान कहा कि हाजी एम एच सिद्दीकी आधुनिक भारतीय स्थापत्य कला विशेषज्ञ का अनमोल हीरा है जो भिलाई का नाम पूरे भारत मे रौशन किए हुए है। उन्होंने भविष्य की लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.