दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत नगर संभाग पूर्व भिलाई द्वारा 03 फरवरी को चरोदा में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम ने विभाग की विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों और जन-सेवा के संकल्प को प्रदर्शित किया।
सामुदायिक भवन चरोदा में आयोजित इस समारोह में भिलाई चरोदा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा एवं विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। विभाग की ओर से अधीक्षण अभियंता जे. जगन्नाथ प्रसाद एवं कार्यपालन अभियंता टी. एन. बंछोर के नेतृत्व में पूरी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के उन सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने सेवाआंे से क्षेत्र को रोशन किया है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभाग की डिजिटल और आधुनिक प्रदर्शनी रही। प्रोजेक्टर के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बचत और विभागीय योजनाओं की बारीकियां समझाई गईं। साथ ही, बेहतर तालमेल दिखाने वाले विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना के उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। घरेलू, गैर घरेलू, कृषि और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य जनता तक शासन की योजनाओं को पहुँचाना और विभाग के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.