स्वास्थ्य

देश को टीबी मुक्त बनाने लिया संकल्प, बढ़ाई जागरुकता

104010220261310081000794071.jpg

हथखोज ओर देव बलौदा में टीबी मुक्त अभियान में जुटे लोग
भिलाई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-तीन नगर निगम चरोदा के अंतर्गत को टी बी मुक्त बनाने अभियान चलाया गया। जिसमें जनसमुदाय को क्षय रोग के प्रति जागरुक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ शिखर अग्रवाल, मेडिकल ऑफिसर डॉ कीर्ति तिर्की, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम बी ई टी ओ सैय्यद असलम द्वारा संयुक्त रूप से हथखोज और देव बलौदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-तीन में अभियान शुरू किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा टी बी (क्षय रोग ) को जड़ से समाप्त करना है। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने इस दौरान बताया कि रोग के लक्षण उपचार ओर निदान और उन्मूलन करने प्रयास जारी है। इसके लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत कालेजों में प्रतियोगिता,आरोग्य समिति जन भागीदारी के साथ चर्चा, समाजसेवी ओर सामाजिक कार्यकर्ता और चेंबर व्यापारी और पंच सरपंच पंचायत सदस्यों और वार्ड पार्षदों से संगोष्ठी आयोजित कर सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।
 इसी कड़ी में हथखोज ओर देव बलौदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ शिखर अग्रवाल ने लक्षणों और उपचार के बारे में जनसमुदाय को बताया। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने   खानपान, निक्षय मित्र योजना, शासन प्रोत्साहन राशि और फूड बास्केट की जानकारी दी। वहीं टी बी एच व्ही राहुल यादव ने स्पुटम जांच,एक्स रे जांच ओर रनर के माध्यम से भेजने की जानकारी साझा करते हुए लक्षण वालों जांच कराने समझाइश दी। महिला स्वास्थ्य विजिटर आर विश्वास ने बताया नियमित ओर पूर्ण दवा सेवन से टी बी ठीक हो जाता है। बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि टी बी की दवाएं शासन द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। पाज़िटिव मरीज के पूरी द्वारा दवा सेवन करने पर उसके खाते 3000 रुपए में प्रोत्साहन राशि दी जाती है। कार्यक्रम में स्कूल छात्र छात्राओं को उनके द्वारा टी बी संबंधित प्रश्नोत्तर के सही जवाब देने पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वाना पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम में वार्ड को टी बी मुक्त बनाने संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नारायण साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका हर्षा मानिकपुरी, देवीला चंद्राकर, कुमेश साहू, निवेश प्रधान, वार्ड पार्षद ठानेशवरी साहू, शिक्षिका योगिता साहू एंव समस्त मितानिन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.