दुर्ग। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2026 को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत दुर्ग-भिलाई शहर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत शहर के 14 प्रमुख स्थानों पर थाना एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों एवं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले कुल 122 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, सड़क पर लहराकर स्टंट करने तथा नंबर प्लेट को रूमाल एवं टाई से ढंककर वाहन की पहचान छुपाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। ऐसे 13 दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उनके वाहन जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार, इन 13 आरोपियों में ..
थाना मोहन नगर से 06, भिलाई नगर से 05, सुपेला एवं नेवई से 01-01 चालक शामिल हैं।
इन सभी के विरुद्ध धारा 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं चालानी कार्रवाई में यातायात विभाग से 99, थाना भिलाई नगर से 10, चौकी नगपुरा (थाना पुलगांव) से 04, भिलाई भट्टी से 03, अमलेश्वर एवं नंदिनी नगर से 02-02, नेवई एवं छावनी से 01-01 प्रकरण दर्ज किए गए।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, स्टंट एवं लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.