ब्रेकिंग

शौर्य जागृति शिविर में युवा सिखेंगे स्वरक्षा के गुर

51016012026132423whatsappimage2026-01-16at6.23.19pm.jpeg

-महेश कॉलोनी पुलगांव में कल से शिविर, 1 हजार से अधिक युवा लेंगे हिस्सा
दुर्ग।
हिन्दूओं के जन-जागरण और हिन्दू राष्ट्र निर्माण को लेकर कार्यरत हिन्दू जन जागृति समिति और वैदिक गुरुकुल वेलफेयर फाउंडेशन युवा को स्वरक्षा का प्रशिक्षण देगी। जिसके अंतर्गत 15 से 40 वर्ष के युवक-युवतियों को स्वरक्षा के लिए कराटे, नानचाकू, लाठी-काठी एवं अन्य सुरक्षा संबंधी कला नि:शुल्क सिखाए जाएंगे। इसे लेकर 17 और 18 जनवरी को महेश कॉलोनी पुलगांव (डोमशेड) में स्वरक्षा शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में समाज में बढ़ती असुरक्षा की भावना, अपराध और महिलाओं से  बढ़ते छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने युवाओं को सक्षम बनाकर उनका मनोबल बढ़ाना है। शिविर में देश व प्रदेश के ट्रेनर शामिल होंगे। जिनके द्वारा युवाओं को स्वरक्षा के कला से प्रशिक्षित किया जाएगा। स्वरक्षा शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। जिसके चलते शिविर में शामिल होने अब तक 1 हजार से अधिक युवक-युवतियों द्वारा पंजीयन करा लिए गए है। शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सनातन संस्था धर्म प्रचारक संत अशोक पात्रीकर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। वहीं शिविर के दूसरे दिन समापन सत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज श्रीमंत मुधोराजे भोसले के अलावा प्रबल प्रताप जुदेव,अशोक पात्रीकर अतिथि होंगे। यह बातें हिन्दू जनजागृति समिति के छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान वैदिक गुरुकुल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक आशीष शर्मा(अधिवक्ता), कमल बिस्वाल, राष्ट्रीय प्रशिक्षक निरंजन भैय्या, सुदीप अग्रवाल, संजय साहू व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 
चर्चा में हिन्दू जन जागृति समिति के छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र संगठक सुनील घनवट ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यौरो के रिपोर्ट के अनुसार देशभर  में पिछले तीन वर्षों में 10लाख से अधिक लड़कियां लापता हुई है। यह आंकड़ा समाज के लिए काफी चिंताजनक है। इसलिए युवक-युवतियों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और व्यवहारिक कदम उठाना समय की मांग है। शौर्य जागृति शिविर में समाज में घटित होने वाली विभिन्न आपात एवं कठिन परिस्थतियों में स्वयं की रक्षा कैसे की जाए? इसे लेकर युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। श्री घनवट ने बताया कि हिन्दू जन जागृति समिति की स्थापना 2002 में हुई थी। संस्था द्वारा अब तक कई शिविर लगाए जा चुके है। शौर्य जागृति शिविर में केवल शारीरिक प्रशिक्षण नही दिया जाएगा, बल्कि युवाओं को  कराटे, नानचाकू, लाठी-काठी एवं अन्य सुरक्षा कला का प्रशिक्षण देकर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। श्री घनवट ने कहा कि स्वरक्षा प्रशिक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को भी पहल करनी चाहिए। उन्होने स्कूलों में कक्षा 5वीं से स्वरक्षा प्रशिक्षण को अनिवार्य करने की मांग राज्य सरकार से की है। शिविर में क्रांतिकारियों व महापुरुषों की फ्लैक्स प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करेगी। वैदिक गुरुकुल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक आशीष शर्मा (अधिवक्ता) कहा कि वैदिक गुरुकुल की स्थापना 3 वर्ष पूर्व की गई थी। दुर्ग में गुरुकुल की चार शाखाएं लंगूरवीर मंदिर,जलाराम भवन सिविल लाईन, राधाकृष्ण मंदिर, महेश कॉलोनी पुलगांव और हनुमान मंदिर तितुरडीह में संचालित की जा रही है। जहां बच्चों को अध्यात्म और संस्कार की शिक्षा दी जा रही है। अब बच्चों को ज्ञान के अलावा सुरक्षा की सीख देंगे। इसके लिए स्वरक्षा शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर कारगर सिद्ध होगा। इसके अलावा हिन्दू संस्कृति के संवर्द्धन हेतु गुरुकुल द्वारा किए जा रहे अनुभव कथन गुरुकुल के विद्यार्थी द्वारा शिविर में प्रस्तुत किए जाएंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.