ब्रेकिंग

ख़ुरसुल के पास मनग़टा जंगल सफारी मार्ग बना मौत का रास्ता, सालों से बने ब्लैक स्पॉट पर शासन-प्रशासन बेपरवाह

31213012026141402whatsappimage2026-01-13at7.41.04pm.jpeg

दुर्ग(मोरज देशमुख)। ख़ुरसुल के समीप मनग़टा जंगल सफारी मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से जनधन की भारी क्षति हो रही है। इसके बावजूद वर्षों से बने इस खतरनाक ब्लैक स्पॉट पर शासन और प्रशासन का ध्यान अब तक नहीं गया है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान इस गंभीर समस्या से दुर्ग कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग को अवगत कराया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, वहीं अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा दुर्घटनाओं के मूल कारणों की न तो जांच की गई और न ही किसी प्रकार के स्थायी सुधारात्मक उपाय किए गए।
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना एवं राजनांदगांव जिले के सोमानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर पुलिस की भूमिका केवल दुर्घटना के बाद विवेचना और प्रकरण के खात्मे तक सीमित रह जाती है। दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए न तो सड़क की संरचना में सुधार किया गया और न ही यातायात सुरक्षा के आवश्यक संकेतक, स्पीड ब्रेकर अथवा चेतावनी बोर्ड लगाए गए।
विडंबना यह है कि समय-समय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, सांसद की मौजूदगी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें भी होती हैं, फिर भी वर्षों से इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण कई परिवार उजड़ चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मनग़टा जंगल सफारी मार्ग को तत्काल ब्लैक स्पॉट घोषित कर वहां वैज्ञानिक तरीके से सड़क सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.