दुर्ग/उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर, उतई की निवासी प्रतिभावान खिलाड़ी चेतना साहू ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के बाद चेतना साहू ने दुर्ग ग्रामीण के माननीय विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात की।
श्रीलंका को हराकर भारत बना चैंपियन ..
पटना में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पराजित कर प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल किया।
पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन..
स्वर्ण पदक विजेता चेतना साहू, भुनेश्वर साहू की सुपुत्री हैं। वे वर्तमान में शासकीय दानवीर कॉलेज, उतई में द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। चेतना का चयन भिलाई-3 स्थित ग्राउंड में हुए कड़े ट्रायल्स के माध्यम से हुआ था। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में निरंतर परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने यह अंतर्राष्ट्रीय सफलता प्राप्त की है।
विधायक ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना ..
चेतना की इस उपलब्धि पर विधायक ललित चंद्राकर ने उनकी खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं अब अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना रही हैं, यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”
इस अवसर पर महामंत्री चंदू देवांगन, प्रवीण यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर, धनश्याम चंद्राकर, सोसाइटी अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत तथा युवा नेता शुभम वर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.