ब्रेकिंग

ISEI द्वारा रायपुर में आयोजित समारोह में यातायात पुलिस दुर्ग सम्मानित

468110120261145531000683778.jpg

दुर्ग। Institution of Safety Engineers – India (ISEI) द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2025 के दौरान यातायात एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग को सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  विजय अग्रवाल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में किए गए प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में यातायात पुलिस दुर्ग की ओर से यह सम्मान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा द्वारा ग्रहण किया गया। ISEI द्वारा यह सम्मान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु किए गए निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया।
वर्ष 2025 में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत व्यापक कार्यवाही की गई। इस दौरान बिना हेलमेट 20,235, बिना सीट बेल्ट 7,238, नशे में वाहन चलाने पर 1,381, तेज गति पर 1,685 तथा गलत पार्किंग पर 10,945 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सड़क, बिजली, डिवाइडर, साइन बोर्ड एवं अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्य कराए गए। यातायात जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई।
कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक (ASI)  सुशील पांडे को ड्यूटी के दौरान सजगता, सतर्कता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं आरक्षक  विजय शर्मा को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था से जुड़े सुधारात्मक कार्यों को समय पर संपादित कराने तथा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जनहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना का प्रतीक है, जिससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे भविष्य में भी और अधिक प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.