ब्रेकिंग

भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ की प्रतिष्ठा धूमिल करने वालों से सावधान रहने की अपील 

58610012026115057whatsappimage2026-01-10at5.20.15pm.jpeg

भिलाई। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के नाम से 11 जनवरी को कराया जाने वाला कथित शपथग्रहण गलत है एवं विधि मान्य नहीं है। यह महासंघ के कुछ असंतुष्ट पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अपने स्वार्थवश षड़यंत्र पूर्वक मनमर्जी ढंग से दुबारा चुनाव कराने एवं शपथ ग्रहण कराने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इससे महासंघ से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों में भ्रम की स्थिति है। उनमें दुःख एवं असंतोष व्याप्त है। इससे महासंघ की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है और महासंघ टूटने की कगार पर है। 
      उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मूले, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. कांतिलाल विश्वकर्मा एवं हुकुमचंद देवांगन ने बताया कि विगत 27 जुलाई 2025 को महासंघ की आमसभा एवं नई प्रबंधकारिणी का चुनाव विधिवत रूप से संपन्न कराया जा चुका है। इसके बाद से महासंघ की नई प्रबंधकारिणी महासंघ के उद्देश्यों के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों के हित में लगातार अनेक रचनात्मक कार्य कर रही है। किंतु महासंघ के पूर्व पदाधिकारी पुरूषोत्तम साहू एवं गजानंद साहू के  द्वारा तात्कालीन चुनाव अधिकारी अमोलदास साहू के साथ मिलकर मनमानी ढंग से षड़यंत्र पूर्वक उक्त चुनाव को निरस्त करने एवं दुबारा चुनाव कराने में लगे हुए हैं। पुरानी प्रबंधकारिणी ने टालमटोल एवं हीला-हवाली करते हुए वर्तमान नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी को पांच माह बाद भी अभी तक चार्ज नहीं सौंपा है। यहां यह गौर करने योग्य है कि तात्कालीन चुनाव अधिकारी अमोलदास साहू का दायित्व एवं अधिकार 27 जुलाई 2025 को चुनाव संपन्न होने की उनकी घोषणा के बाद से समाप्त हो गया है। किंतु उनके द्वारा उक्त चुनाव के संपन्न होने के बाद अभी तक अपने आपको चुनाव अधिकारी के रूप में मानना संदेह एवं अनेक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। उल्लेखनीय है कि सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज दुर्ग के द्वारा दुबारा चुनाव कराने का कोई निर्देश नहीं मिला है। बल्कि महासंघ के पूर्व पदाधिकारियों को दुबारा चुनाव कराने से रोकने के लिए वर्तमान पदाधिकारियों की ओर से वकील द्वारा उन्हें नोटिस भी भेजा गया है और उसकी कापी सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज को भेजी गई है। 
       वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अनेक वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्यों ने पूर्व पदाधिकारयों को समझाने का अनेक बार प्रयास किया किंतु अपने अड़ियल रवैए एवं कथित स्वार्थ के कारण वे अपनी मनमानी करने पर तुले हुए हैं। महासंघ के वर्तमान कार्यरत प्रबंधकारिणी ने कहा है कि पूर्व पदाधिकारयों को अपनी मनमानी करने की बजाए रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटीज के निर्देशों का पालन करना चाहिए। 
       महासंघ के वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि स्वार्थी और षड़यंत्रकारी तत्वों से सावधान रहें एवं उनके बहकावे में न आवें तथा महासंघ के रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.