दुर्ग। जमीन कारोबारियों एवं छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत ने आज मंत्री कार्यालय जीवन प्लाजा, दुर्ग में भेंट कर गाइडलाइन दरों में की गई अत्यधिक वृद्धि के संबंध में जिलामूल्यांकन समिति को सौंपे गए आवेदनों के विषय में चर्चा की।
इस अवसर पर कमलेश सिंह राजपूत ने मंत्री यादव जी को अवगत कराया कि पूर्व में आपके मध्यस्थता से दुर्ग जिले के जमीन कारोबारियों एवं छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ के पदाधिकारियों की वित्त मंत्री जी से उनके रायपुर निवास में मुलाकात हुई थी, जहां 31 दिसंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करने तथा उसके पश्चात निराकरण करने का आश्वासन दिया गया था।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज की मुलाकात के दौरान माननीय मंत्री से आग्रह किया गया कि कलेक्टर के साथ बैठक कर दावा-आपत्ति की प्रगति पर चर्चा हेतु निर्देशित किया जाए। इस पर मंत्री यादव जी ने सभी को आश्वस्त करते हुए शीघ्र बैठक आयोजित करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित करने एवं उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
बैठक के अंत में मंत्री यादव जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।
किसान मितान महासंघ की अति आवश्यक बैठक 4 जनवरी को दुर्ग में ....
छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ द्वारा किसान हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हेतु एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। महासंघ के जिला संयोजक राजेश शुक्ला एवं अध्यक्ष कमलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक 4 जनवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे, तहसील कार्यालय दुर्ग के पास आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न विषयों पर चर्चा की जाएगी—
1. धान खरीदी की लिमिट एवं खरीदी की समयावधि में वृद्धि के संबंध में।
2. जमीन की खरीदी-बिक्री हेतु लागू नई शासकीय गाइडलाइन दरों में की गई अत्यधिक वृद्धि के संबंध में।
3. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय।
बैठक में उपरोक्त विषयों पर विस्तार से चर्चा कर किसान हित में महासंघ की आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। महासंघ ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन देने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.