दुर्ग। आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6 लाख 51 हजार 817 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 जनवरी 2026 को प्रार्थी घनश्याम सोनकर (31 वर्ष) निवासी सोनकर पारा, थाना धमधा, जिला दुर्ग ने थाना धमधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओमकुमार सिन्हा, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव ने उसे एवं उसके परिचितों को आबकारी विभाग व शराब दुकान में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर अलग-अलग माध्यमों से रुपये प्राप्त किए।
आरोपी द्वारा फोन-पे एवं स्कैनर के माध्यम से शुभम सोनकर से 1,00,000 रुपये, गजेन्द्र सोनकर से 90,000 रुपये, प्रियांश सोनकर से 12,000 रुपये तथा हेम सिंह साहू से 1,20,000 रुपये लिए गए। इसके अतिरिक्त प्रियांश सोनकर से 1,08,000 रुपये नगद, गजेन्द्र सोनकर से 30,000 रुपये नगद तथा नागेश से 37,000 रुपये नगद लेकर कुल 6,51,817 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश (31 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को 01 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश (31 वर्ष), निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.