ब्रेकिंग

“Protect Today, Secure Tomorrow” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

33431122025112609whatsappimage2025-12-31at4.55.50pm.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा “Protect Today, Secure Tomorrow” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण विषयक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर, आउटरीच गतिविधियां, जनसंवाद एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों, विभागीय कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रमों के दौरान पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, भारतीय वन अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा, वनोपज के सतत उपयोग तथा पर्यावरणीय अपराधों से जुड़े विधिक प्रावधानों की सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यालय वनमंडलाधिकारी, दुर्ग वनमंडल में पर्यावरण संरक्षण विषयक विधिक जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों के अंतर्गत एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (LADCS) के तीन अधिवक्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में दुर्ग एवं धमधा परिक्षेत्र के वन विभाग के अधिकारीगण DFO, CFO, BFO सहित विभाग के समस्त अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिवक्ताओं द्वारा भारतीय वन अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण कानून, वन संपदा एवं वन अधिकार, पशु संरक्षण तथा वनोपज के संरक्षण एवं सतत उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का अधिवक्ताओं ने संतोषजनक उत्तर दिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण विषयक विधिक जागरूकता शिविरों के आयोजन की आवश्यकता जताई।
यह विधिक साक्षरता शिविर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं वन कानूनों की समझ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सफल पहल साबित हुआ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.