ब्रेकिंग

म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता

30331122025111310whatsappimage2025-12-31at4.41.34pm.jpeg

-मुख्य आरोपी दुर्ग बस स्टैण्ड से गिरफ्तार, भारी मात्रा में बैंकिंग सामग्री जब्त
दुर्ग।
जिले में साइबर अपराध, म्यूल अकाउंट होल्डर्स एवं सप्लायर्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम, क्रेडिट कार्ड, चेकबुक, पासबुक एवं सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना पद्मनाभपुर में एक मोबाइल दुकानदार द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दुकान में अमित मिश्रा नामक युवक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था, जिसके माध्यम से उसकी पहचान लोकेश जाधव उर्फ लक्की से हुई। कुछ माह पूर्व लोकेश जाधव ने अपने भाई के बाहर से आने वाले पैसों का हवाला देते हुए बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले 20 हजार रुपये का प्रलोभन दिया। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने अपने एक्सिस बैंक महाराजा चौक ब्रांच और आईडीबीआई बैंक कुम्हारी ब्रांच के खाते आरोपी को सौंप दिए।
कुछ समय बाद जब आईडीबीआई बैंक का खाता फ्रीज हो गया, तब शिकायतकर्ता को संदेह हुआ और उसने थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
एफआईआर की जानकारी मिलते ही मुख्य आरोपी लोकेश जाधव महाराष्ट्र के कल्याण भागने की फिराक में था, जिसे दुर्ग बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अन्य व्यक्तियों के 33 एटीएम व क्रेडिट कार्ड, 15 चेकबुक, 09 पासबुक एवं 12 सिम कार्ड बरामद किए गए।
पूछताछ में लोकेश जाधव ने अपने बड़े भाई टवन कुमार जाधव के साथ मिलकर म्यूल अकाउंट सप्लाई करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रगति मैदान बोरसी स्थित टवन जाधव के घर दबिश दी, जहां से 28 एटीएम व क्रेडिट कार्ड, 08 चेकबुक, 08 पासबुक एवं 04 सिम कार्ड जब्त किए गए।
आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े विनय सिंह सेंगर, राजू गायकवाड और अमित मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से कुल मिलाकर 78 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक एवं 16 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना पद्मनाभपुर अपराध क्रमांक 566/25, धारा 317(4), 319(2), 61, 42(2), 42(3) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. लोकेश जाधव (35 वर्ष), निवासी प्रगति मैदान, बोरसी
2. टवन कुमार जाधव (37 वर्ष), निवासी प्रगति मैदान, बोरसी
3. विनय सिंह सेंगर (23 वर्ष), निवासी हुडको, भिलाई
4. राजू गायकवाड (24 वर्ष), निवासी रेसने आवास, नेहरू नगर
5. अमित मिश्रा (30 वर्ष), निवासी हडको, निलाई, हॉस्पिटल सेक्टर
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड किसी को न दें, अन्यथा वे गंभीर अपराध में फंस सकते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.