दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 29 दिसंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में आयोजित किया गया।
एसएसपी दुर्ग द्वारा थाना नेवई एवं थाना भिलाई नगर के प्रकरणों में प्रभावी विवेचना एवं सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय से आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुल 02 अधिकारियों एवं 06 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
थाना नेवई के अपराध क्रमांक 162/2024, धारा 307, 120-बी, 34 भादवि (हत्या के प्रयास) के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा सुनाए जाने पर विवेचक उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम एवं प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, भागवत वर्मा तथा आरक्षक रवि बिसाई, ओमप्रकाश श्रीवास एवं विनय कुमार को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
.jpeg)
इसी प्रकार थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 484/2025, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किए जाने पर विवेचक उप निरीक्षक मन्नूलाल यादव तथा प्रधान आरक्षक भागवत वर्मा, रोशन भुवाल एवं आरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास, विनय कुमार एवं राजेश चन्द्रौल को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.