भिलाई। प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय व उनका समूह अंडमान निकोबार द्वीप पहुंच गया है। यहां 27 से 31 दिसंबर तक होने वाले आईलैंड टूरिज्म फेस्टिवल 2025 में देश भर के कलाकारों के बीच रिखी क्षत्रिय का समूह छत्तीसगढ़ लोकनृत्य व संगीत का जादू जगाएगा।
संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा छत्तीसगढ़ शासन रायपुर की ओर से अंडमान निकोबार में होने वाले लोक नृत्य महोत्सव में रिखी क्षत्रिय व उनके समूह को यह अवसर दिया गया गया है। जिसमें रिखी के साथ 16 सदस्यीय दल वहां के अलग-अलग द्वीपों में 31 दिसंबर तक अपनी प्रस्तुति देगा।
.jpeg)
रिखी क्षत्रिय ने बताया कि इस प्रतिष्ठित समारोह में 10 राज्यों के लोकनृत्य समूहों को आमंत्रित किया गया है। जहां उनका समूह ककसाड़ नृत्य, माड़ी करमा और परब की प्रस्तुति देगा। यह प्रस्तुतियां अंडमान के वंडूर, मरीन, डिगलीपुर एवं आईटीएफ में होंगी। रिखी क्षत्रिय के समूह में कुलदीप सार्वा, प्रदीप ठाकुर, संजीव कुमार, पारस रजक, सुनील, भीमेश सतनामी, वेद प्रकाश, प्रमोद, जय ठाकुर, प्रियंका साहू, लीना ध्रुव, हुलसी ध्रुव, हेमा, चंचल और ओमेश्वरी शामिल हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.