-पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी ने हनुमान चालीसा की चौपाइयों का बताया गूढ़ महत्व
-शनिवार को दोपहर 1 बजे से लगेगा दिव्य दरबार
भिलाई। औद्योगिक नगरी भिलाई में आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के दूसरे दिन जयंती स्टेडियम स्थित कथा स्थल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी (बागेश्वर पीठ) ने हनुमान चालीसा की चौपाइयों का भावपूर्ण व्याख्यान करते हुए सनातन धर्म, भक्ति और सेवा के महत्व को रेखांकित किया।
कथा के दौरान पंडित शास्त्री जी ने हनुमान चालीसा की छठवीं चौपाई “हाथ बज्र व ध्वजा विराजे” की व्याख्या करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म और हिंदुओं की रक्षा के लिए ध्वज, माला और भाला—तीनों का साथ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न स्थानों पर निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, ऐसे में धर्म के प्रति सजग रहना आज की आवश्यकता है।
.jpeg)
पंडित शास्त्री जी ने कहा कि श्रीराम जी के बिना हनुमान जी और हनुमान जी के बिना श्रीराम जी अधूरे हैं। हनुमान चालीसा का प्रत्येक शब्द केवल भगवान और भक्त की महिमा ही नहीं, बल्कि मानव जीवन का सार भी है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा अधर्म और बुरी शक्तियों के विरुद्ध बज्र-बाण है, जिसे यदि मनुष्य अपने आचरण में उतार ले तो उसका कल्याण निश्चित है।
कथा के दौरान श्रीराम-हनुमान भक्ति से ओतप्रोत स्तुति और भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

-अनेक जनप्रतिनिधियों ने लिया कथा का लाभ ..
कथा श्रवण हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल व धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोसेवाड़ा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी, दुर्ग व भिलाई की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार एवं नीरज पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की माता पुष्पा देवी यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सांवला राम डाहरे, बस्तर के राजा कमल सिंह भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

-शनिवार को लगेगा दिव्य दरबार ...
हनुमंत कथा के तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्ची के माध्यम से श्रद्धालुओं की समस्याओं एवं दुखों के समाधान बताए जाएंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक पुनः कथा का आयोजन होगा।
सेवा समर्पण संस्था के संयोजक राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस दिव्य हनुमंत कथा में दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव सहित छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.