-सामाजिक विकास, प्रतिनिधित्व और एकजुटता पर हुआ मंथन
दुर्ग। दुर्ग जिला यादव ठेठवार महासभा (दुर्ग नगर) का वार्षिक अधिवेशन, पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह विवेकानंद सभागृह, दुर्ग में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास, शिक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चिंतन किया गया।
कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समाज प्रमुखों ने एक स्वर में कहा कि यादव समाज संख्या बल के अनुसार अपने अधिकार और प्रतिनिधित्व के लिए संगठित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है और समाज को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। विशेष अतिथि पूर्व विधायक अरुण वोरा ने यादव समाज को एक सशक्त समाज बताते हुए सामाजिक एकता को मजबूती देने पर जोर दिया।
प्रांतीय ठेठवार यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष गुलेन्द्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज को मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व दिया है, इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मांग की कि आयोग, निगम एवं मंडलों में भी यादव समाज को संख्या बल के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाए।
सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु एवं राज अध्यक्ष राजकुमार यादव, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य जीत हेमचंद यादव एवं राजा यादव ने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।
पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव ने सामाजिक एकता पर विस्तार से अपने विचार रखे, वहीं समाज के प्रांतीय प्रवक्ता रोमशंकर यादव ने समाज में शिक्षा और सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष मुकेश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव, भिलाई नगर अध्यक्ष नरेन्द्र यदु, सुमन यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान सुमित यादव एवं उनकी टीम द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई। दिव्यांग विवेक यादव सहित समाज के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं अंजल नरेश यादव द्वारा बनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष अहिल्या यादव, भुनेश्वर यादव, जनक यादव, दुर्ग राज उपाध्यक्ष अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिला एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दुर्ग जिला यादव ठेठवार समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.