ब्रेकिंग

सेल बीएसपी प्रबंधन के निर्णय खिलाफ गांधीवादी तरीक़े से प्रदर्शन करेंगे विधायक देवेंद्र

72315122025114035whatsappimage2025-12-15at5.07.37pm.jpeg

-रिटेंशन स्कीम के आवास, मिनिमम वेज,टाउनशिप मार्केट के लीज नवीनीकरण,सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण के मुद्दे पर आंदोलन
-विरोध प्रदर्शन के दौरान रखेंगे 2 दिवसीय उपवास
भिलाई।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव  सेल बीएसपी प्रबंधन के जन विरोधी निर्णय के खिलाफ गांधी वादी तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे। विधायक ने 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को  2 दिवसीय उपवास रखेंगे।विधायक यादव  सिविक सेंटर भिलाई चौक पर सुबह 10 बजे से हड़ताल पर बैठेंगे और  2 दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विधायक यादव का कहना है कि सेल - बीएसपी प्रबंधन बजट में कटौती कर कार्मिकों, ठेका श्रमिकों, सेवानिवृत्त और पूर्व कार्मिकों को दी जाने वाली  शिक्षा,चिकित्सा और आवास जैसे अनिवार्य और महत्वपूर्ण सुविधाओं में कटौती कर रही है। लीज और  रिटेंशन स्कीम के तहत आबंटितों आवास की शर्तों में बदलाव कर किराए की दर मे मनमानी बढ़ोतरी की गई है, लीजधारियों को नोटिस जारी आवास खाली करने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। संयंत्र में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की छंटनी किया जा रहा है। उनके हक का मिनिमम वेज नहीं दिया जा रहा है। संयंत्र को निजीकरण की ओर धकेल रहे हैं।
विदित हो कि विधायक नगर विधायक देवेंद्र यादव ने  बीएसपी डायरेक्टर इंचार्च श्री सी आर महापात्र से मुलाकात कर लोगों की समस्या ओ से अवगत कराया था और कार्मिक एवं जनहित मे न ई रिटेंशन स्कीम को वापस लेने की आग्रह किया था। साथ ही रिवर्स बिडिंग को बंद करने, भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा निर्धारित दर है उसका भुगतान समय पर वर्करों को दिए जाने,बीएसपी टाउनशिप के मार्केट की दुकानों के लीज के विषय  का निराकरण और  जब तक निराकरण नहीं जाता है तब तक  कार्यवाही नहीं करने के संबंध में किए गए पत्र से अवगत कराया था।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.