दुर्ग। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और उपद्रवी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चाकू और चापड़ जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।
थाना सुपेला क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान मोहम्मद रियाज खान उर्फ छोटू (कोसानगर), भोला गायकवाड़ (कृष्णा नगर) और रोशन यादव (राजीव नगर) को लोहे के धारदार हथियार के साथ लोगों को डराते-धमकाते पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
इसी तरह थाना वैशाली नगर क्षेत्र में किशन यादव (जवाहर नगर) और शेख आरिफ (निगरानी बदमाश, वैशाली नगर) को चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना अंडा क्षेत्र के ग्राम निकुम में डोमेन्द्र कुमार शेण्डे को धारदार हथियार लेकर धमकाने पर पकड़ा गया।
इसके अलावा, जिले में अशांति फैलाने की आशंका वाले 32 असामाजिक तत्वों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। इनमें उतई से 9, पद्मनाभपुर से 5, अंजोरा व नंदिनी नगर से 4-4, मोहन नगर व खुर्सीपार से 2-2, तथा नगपुरा, भिलाई नगर, नेवई, स्मृतिनगर, रानीतराई और अंडा से 1-1 आरोपी शामिल हैं।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजी करने वालों और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.