होम / देश-विदेश / रामलीला मैदान में ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली, लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी, 10 करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपे: अय्यूब खान
देश-विदेश
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अय्यूब खान ने जानकारी दी कि 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ शीर्षक से एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर देशभर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत 10 करोड़ हस्ताक्षरों से युक्त फॉर्म राष्ट्रपति को सौंपे गए।
इस महारैली में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक निर्णायक जन आंदोलन के रूप में देख रही है। प्रदेश सचिव अय्यूब खान भी अपने साथियों के साथ इस ऐतिहासिक रैली में उपस्थित रहे।
रामलीला मैदान में आयोजित इस विशाल जनसभा में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सीडब्ल्यूसी सदस्य ताम्रध्वज साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा), राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय सहित अनेक विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

दुर्ग जिले से पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रैली में पहुंचे।
कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधनों में नेताओं ने वोट चोरी, ईवीएम, केंद्रीय चुनाव आयोग की भूमिका और फर्जी मतदाताओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि जब तक इन सवालों का समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस और देशभर के नेता बिना रुके, बिना थके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे।
रैली के बाद अय्यूब खान ने दिल्ली स्थित नव निर्माण कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात की।
दुर्ग जिले से जिला कांग्रेस महामंत्री जसवंत गायकवाड़, आनंद कपूर ताम्रकार, अभिषेक जांगड़े, जिला कांग्रेस झुग्गी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीत घोष, विनोद सेन, भूपेन्द्र सेन, मोहित वाल्दे, तिलक राजपूत, अविनाश राजपूत, रफीक खान, पुरुषोत्तम सोनवानी, आफताब खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.