दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पूर्व शादियों को छुपाकर महिलाओं से पुनः शादी करता था और भरोसा जीतकर लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपी बीरेन्द्र कुमार सोलंकी (पिता– चमन सिंह सोलंकी, उम्र 54 वर्ष), निवासी तरातमा बंगलोत, प्लॉट नंबर 2, शिवम पार्क, यक्ष्रे मंदिर के पीछे, माधापारा कच्छ, थाना भुज (गुजरात) को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है।
कैसे देता था महिलाओं को झांसा आरोपी पूर्व में तीन महिलाओं से शादी कर चुका है।
समाचार पत्रों में झूठा विवाह विज्ञापन प्रकाशित कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।
अपनी पहचान बदलकर व पूर्व शादी की जानकारी छुपाकर नई महिलाओं से संबंध बनाता और उनसे बड़े पैमाने पर पैसे ऐंठता था।
लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार हो रहा था, जिससे उसकी तलाश में पुलिस को कठिनाई हो रही थी।
-प्रार्थिया से 32 लाख रुपये की ठगी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फरवरी 2022 में शादी का भरोसा दिलाकर 2 लाख रुपये, जनवरी 2024 में 6 लाख रुपये नकद लिए, जो उसने बैंक से लोन लेकर दिए थे।
इसके बाद जरूरत बताकर, पीड़िता के गहने गिरवी रखवाकर 1.30 लाख का गोल्ड लोन भी लिया, जिसकी किस्तें भी पीड़िता ही भर रही है।
-2021 से 2024 के बीच आरोपी ने
गूगल पे/एकाउंट ट्रांसफर से 18 लाख रुपये, दुर्ग आने पर अलग-अलग अवसरों पर 5 लाख रुपये, वर्ष 2024 में घर में अनुपस्थित रहने पर लगभग 12 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। कुल मिलाकर आरोपी ने पीड़िता से लगभग 32 लाख रुपये की ठगी की है।
-गिरफ्तारी
शादी और पैसे हड़पने के बाद आरोपी अपना परिचय बदलकर गुजरात में छुपा हुआ था। थाना मोहन नगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी का ठिकाना ट्रेस किया और 11 दिसंबर 2025 को उसे भुज (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मामला दर्ज
अपराध क्रमांक: 343/2025
धारा: 85, 318(4) बीएनएस
थाना मोहन नगर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.