दुर्ग। दुर्ग विधायक एवं शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में दुर्ग जिले के जमीन कारोबारियों ने आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के शंकर नगर स्थित निवास में नई गाइडलाइन के संबंध में सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने भूमि मूल्य निर्धारण में आई असामान्यताओं, वैध–अवैध प्लॉटिंग, छोटे भूखंडों की बिक्री, तथा पूर्व में हुए सौदों को नई दरों पर रजिस्ट्री कराने में आ रहीं व्यावहारिक कठिनाइयों को तथ्यात्मक रूप से रखा। जमीन कारोबारियों और किसान मितान महासंघ के प्रतिनिधियों ने इन विषयों पर अपनी-अपनी चिंताएँ साझा कीं।
बैठक का संचालन शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया, जिन्होंने सभी पक्षों को शांतिपूर्ण व सकारात्मक संवाद के लिए प्रेरित किया। चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आश्वासन दिया कि प्रस्तुत सभी मुद्दों का परीक्षण कर जिला मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव मंगवाया जाएगा तथा 31 दिसंबर 2025 तक इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सकारात्मक पहल के लिए दोनों मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता, अशोक सिंह, भरत देवांगन, गोलू, हरिहर देवांगन, नासिर, आशीष, तरुण बेगड़ सहित कई जमीन कारोबारी उपस्थित रहे। वहीं किसान मितान महासंघ से प्रदेश संयोजक राजेश सिंह और जिला संयोजक राजेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति कमलेश सिंह राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ द्वारा जारी की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.