ब्रेकिंग

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 197वीं जयंती पर भाजपा जनों ने किया नमन

49819112025134526whatsappimage2025-11-19at7.11.49pm.jpeg

दुर्ग। स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 197वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को केलाबाड़ी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अमिट और साहसिक योगदान दिया। वे अपनी निडरता, अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और युद्ध कौशल के लिए इतिहास में सदैव अमर रहेंगी। तलवारबाजी, घुड़सवारी और शस्त्र संचालन में उनकी महारत अद्वितीय थी। रानी लक्ष्मीबाई नारी शक्ति का सशक्त प्रतीक थीं और जनसेवा तथा प्रशासन में भी वे अत्यंत कुशल थीं। उन्होंने कहा कि आज उनकी जयंती पर संपूर्ण भाजपा परिवार उन्हें शत्-शत् नमन करता है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सोनी, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता रजा खोखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, पार्षद संजय अग्रवाल, सरिता चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, पूनम यादव, बाबा ब्रह्म भट्ट, राम अग्रवाल, ईश्वर देवांगन, कुंदन साहू, दीपक सिन्हा, इष्टपाल सिंह भाटिया, देव वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.