- 93 उपार्जन केंद्र में 1322 किसानों ने धान बिक्री किये
दुर्ग। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 87 सहकारी समितियों अंतर्गत 102 धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की जाएगी। मंगलवार 18 नवम्बर 2025 को 93 उपार्जन केन्द्रों मंे 1322 किसानों से 6,897.16 मेट्रिक टन धान की खरीदी की गई। उपार्जन केंद्रों में धान की तोलाई, बोरे की सिलाई, स्टेग लगाने का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों में खरीदी प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर नियुक्त कर दिए गए है। सी.सी.बी. के प्रभारी नोडल अधिकारी श्री हृदेश शर्मा से मिली जानकारी अनुसार जिले में इस वर्ष 6,16,435 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीदी के लिए जिले में 1,12,446 किसानों का पंजीयन किया गया है। धान विक्रय के लिए कुल रकबा 1,12,255 हेक्टेयर पंजीकृत है, इनमें 11827 हेक्टेयर एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन हो पाया है। छूट प्राप्त वर्ग का रकबा 517 हेक्टेयर है। इसी तरह गत वर्ष धान विक्रय के लिए कुल पंजीकृत खसरे 4,36,399 थे। इस वर्ष पंजीकृत खसरों की संख्या 4,52,469 है। जिले में किसान प्राप्त टोकन तिथि के आधार पर अपने उत्पादित धान का विक्रय हेतु उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.