 
                        
                        
                        	
									   
        			        			    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक युवक का शव बोरी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव खून से लथपथ था, और उस पर छाती में गोली तथा गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले। मृतक की पहचान मनीष (अविवाहित, निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
मृतक के भाई अश्विनी कुमार ने बताया कि मनीष पिछले कई सालों से लुधियाना में एक फैक्ट्री में बटन लगाने का काम करता था। करीब छह महीने पहले उसी फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला से उसका अफेयर शुरू हुआ था। परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन मनीष के दोस्त मनोरंजन को सब कुछ पता था। अश्विनी ने बताया कि 27 अक्टूबर को मनीष काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और दोस्त मनोरंजन से पूछताछ की। मनोरंजन ने बताया कि मनीष की एक शादीशुदा महिला से बातचीत होती थी, जो मूल रूप से सीतामढ़ी (बिहार) की रहने वाली है। जब परिजन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, तो वहां उन्हें मनीष की खून से लथपथ तस्वीर दिखाई गई। इसी के बाद परिवार ने महिला के पति पर शक जताया।
परिजनों का आरोप है कि महिला के पति ने ही शराब पिलाकर मनीष की हत्या की। बताया गया कि जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह घबराने लगा और मौके से फरार हो गया। मनीष के दोस्त मनोरंजन ने पुलिस को बताया कि महिला के पति ने पहले अपनी पत्नी को गांव भेजा, फिर मनीष से दोस्ती कर ली। उसने उसे अपने कमरे पर बुलाया और शराब व खाना खिलाने के बहाने उसके साथ बैठा। फिर विवाद के दौरान उसने मनीष को कमरे में बंद कर दिया, छाती में दो गोलियां मारीं, और गला रेत दिया। अगले दिन कासाबाद इलाके में सड़क किनारे बोरी में उसका शव बरामद हुआ।
 
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                             
                                
                            संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट 
 दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.