होम / बड़ी ख़बरें / दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान - दीपावली पर असामाजिक तत्वों पर नकेल
बड़ी ख़बरें
34 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, गुंडा व निगरानी बदमाशों को दी गई चेतावनी
दुर्ग। दीपावली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य त्यौहार के समय उपद्रव, नशाखोरी और मारपीट जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना था।
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकियों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए 552 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की जांच की तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई।

पुलिस ने बताया कि त्यौहार के दौरान उपद्रव करने या शांति भंग करने की आशंका वाले 34 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें थाना पुलगांव क्षेत्र से 15, चौकी नगपुरा से 5, चौकी जेवरा सिरसा से 4, चौकी अंजोरा से 8, थाना छावनी से 1 तथा थाना वैशालीनगर से 1 असामाजिक तत्व शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत ईस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
दुर्ग पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि त्यौहारों के दौरान उपद्रव फैलाने वालों पर बाउंड ओवर की कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.