दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
केबिनेट मंत्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादगी के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके विचार और सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गांधी जी के स्वदेशी भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सतत कार्य कर रही है।
बड़ी संख्या में उपस्थितजन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना गांधी जी के स्वदेशी विचारों का ही आधुनिक स्वरूप है, जिसे प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी से श्रीमति उषा टावरी, सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्षगण, पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.