दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को कसारीडीह-बोरसी मंडल भाजपा की ओर से वार्ड 55 पुलगांव स्थित नवनिर्मित मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नीम, आंवला, बेल, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर सेवा और सुशासन का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मंत्री गजेंद्र यादव का बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया।
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि – “पेड़ लगाना पुण्य का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्म दिवस पर पौधरोपण कर हम उनके सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।”
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि – “पेड़ लगाना केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति और स्वच्छता के प्रति संकल्प है।”
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि – “नगर निगम शहर को हरा-भरा बनाने निरंतर पौधरोपण कर रहा है और इस अभियान में भाजपा संगठन के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रकाश साहू, डॉ. शरदचंद अग्रवाल, महेंद्र लोढ़ा, विनोद अरोरा, मंडल महामंत्री अनिल यादव, भूपेंद्र साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुनील साहू, सह संयोजक प्रीति दुबे सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वार्डवासियों की सहभागिता के साथ संपन्न हुए इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्य को सार्थक किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.