दुर्ग। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से जारी हड़ताल अब उग्र होती जा रही है। मिशन प्रबंधन ने सोमवार को सभी हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर लौटने का अंतिम अल्टीमेटम दिया था और चेतावनी दी थी कि अन्यथा सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
इस अल्टीमेटम के विरोध में मंगलवार को हड़ताली कर्मचारियों ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय (स्वास्थ्य भवन) का घेराव कर दिया। कर्मचारियों ने आदेश की प्रतियां फाड़कर जलाईं और कार्यालय के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की।
-10 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी
NHM कर्मचारी लंबे समय से सेवा के नियमितीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, 27% लंबित वेतन वृद्धि, CR सिस्टम में पारदर्शिता, रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल व अन्य अवकाश की सुविधा, ट्रांसफर पॉलिसी और 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस जैसी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं।
-स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित ..
हड़ताल का असर सीधे मरीजों पर पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय दुर्ग में टीबी मरीज दवा के लिए भटक रहे हैं। ईसीजी जांच और खून की जांच बीएससी नर्सिंग छात्राओं के भरोसे चल रही है। टीबी ओपीडी, सोनोग्राफी, बाल रोग निदान केंद्र, एसएनसीयू और कुपोषित पोषण आहार केंद्र बंद हैं।
-प्रबंधन का कड़ा रुख ..
आयुक्त सह मिशन संचालक, NHM छत्तीसगढ़ ने साफ किया है कि सभी हड़ताली कर्मचारी यदि तत्काल कार्यस्थल पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.